Home डेली न्यूज़ सरकाघाट में आयोजित होगा 79वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

सरकाघाट में आयोजित होगा 79वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

126
0
#AdministrativePreparations
राज्य स्तरीय 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. परमार जयंती पर नौणी विवि में दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण अभियान में 5771 पौधे

सरकाघाट, 04 अगस्त।

राज्य स्तरीय 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

डॉ. परमार जयंती पर नौणी विवि में दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण अभियान में 5771 पौधे लगाए गए

कार्यक्रम 15 अगस्त, 2025 को प्रातः 11 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सरकाघाट के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में आज उपमण्डल सरकाघाट में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आयोजन स्थल का दौरा किया। इस दौरान सरकाघाट से पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर भी उपस्थित थे।

इसके उपरांत समारोह की तैयारियों पर एसडीएम कार्यालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियाँ आरंभ कर

दी गई हैं। उन्होंने राजस्व, पुलिस, लोक निर्माण, जल शक्ति, नगर परिषद, सूचना एवं जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एवं गाइड्स, पूर्व सैनिकों तथा बैंड दलों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा।

साथ ही सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग और भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक दलों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 

उपायुक्त ने अधिकारियों को पूर्व योजना के तहत सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिनमें विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफाई,

सजावट, स्वागत गेट, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

लॉटरी माफिया के दबाव में प्रदेश में लागू हुई लॉटरी : जयराम ठाकुर

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिला के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में अनिवार्य रूप से भाग लें।

इस दौरान एएसपी सचिन हिरेमठ, एडीसी गुरसिमर सिंह, एसी टू डीसी कुलदीप पटियाल, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, एसडीएम धर्मपुर जोगिन्दर पटियाल, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम, कमान्डैंट होमगार्ड भूपेंद्र कंवर,

पीओ गोपी चन्द पाठक, डीपीओ अजय बदरेल, जिला कल्याण अधिकारी समीर,तहसीलदार सरकाघाट मुनीश कुमार, बीएमओ डॉ. अनिल कुमार, सुबेदार 2 एचपी एनसीसी बटालियन मण्डी पूरण चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here