Home डेली न्यूज़ बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने करसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने करसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

113
0
disaster affected areas
प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती प्रवृति के मूल कारणों का लगाएगी पता

करसोग, 24 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के मूल कारणों का पता लगाने के लिए बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने आज जिला मंडी के उपमंडल करसोग का दौरा किया।

Jeevan Ayurveda Clinic
dcp ad

देश भर में लागू होगा राज्यपाल का नशामुक्ति मॉडल

बहु क्षेत्रीय-केंद्रीय टीम ने करसोग में भारी बारिश, बादल फटने की घटना और भूस्खलन से प्रभावित स्थान सरकोल और शंकर देहरा में पहुंच कर आपदा के कारणों का पता लगाने के विषय में अध्ययन किया ।

हिमाचल प्रदेश में बार-बार हो रही प्राकृतिक आपदाओं के मूल कारणों का पता लगाने के लिए गठित बहु क्षेत्रीय-केंद्रीय टीम उपमंडल करसोग के सरकोल

और शंकर देहरा में प्राकृतिक आपदा के घटित होने के कारणों का पता लगाने व इसके दुष्प्रभावों का अध्ययन व समीक्षा करने के लिए आपदा प्रभावित स्थानों पर पहुंची थी।

मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक बस हादसा, 8 लोगों की मौत, 21  घायल”

इस केंद्रीय टीम में टीम लीडर कर्नल के.पी.सिंह सलाहकार (ऑपरेशन और कमांड), एनडीएमए गृह मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ.एस.के. नेगी मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर, सीबीआरआई रूड़की,

प्रोफेसर अरुण कुमार, भूविज्ञानी (सेवानिवृत्त) मणिपुर विश्वविद्यालय, डॉ. सुष्मिता जोसेफशोध वैज्ञानिक, डॉ. नीलिमा सत्यम प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी इंदौर, म.प्र. शामिल रहे।

करसोग उपमंडल प्रशाशन की ओर से एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बहु क्षेत्रीय-केंद्रीय टीम का स्वागत कर,आपदा प्रभावित क्षेत्र उन्हें सरकाेल व शंकर देहरा के बारे में जानकारी प्रदान की।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here