भूपेंद्र ठाकुर,
20 नवंबर / शिमला।
दिनांक 17.11.2026 को थाना ठियोग में अभियोग संख्या 175/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर की गुमशुदगी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका बेटा, जो फागू स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है, दिनांक 16.11.2026 को रात में घर से बिना बताए चला गया था और अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ठियोग पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा किशोर को दिल्ली के मालवीय नगर से सकुशल तलाश कर लिया गया तथा उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जांच में सामने आया कि गुमशुदा किशोर अपने माता-पिता को बिना बताए घूमने के उद्देश्य से घर से निकल गया था।
ठियोग पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 32 घंटे के भीतर गुमशुदा किशोर को सकुशल तलाश कर परिवार से मिलाया गया।








