Home क्राइम सोलन पुलिस की SIU ने किराये के मकान में दबिश देकर 4.78...

सोलन पुलिस की SIU ने किराये के मकान में दबिश देकर 4.78 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की, दो युवक पुलिस हिरासत में

3
0

भावना ठाकुर,

20 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 15-11-2026 को पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव क्थोग स्थित एक किराये के मकान में दबिश दी गई। इस दौरान किराये के कमरे में रह रहे दो युवकों के कब्जे से कुल 4.78 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

बरामदगी के संबंध में दोनों युवकों की पहचान निशु उर्फ रावण पुत्र श्री संजय कुमार, निवासी गांव व डाकखाना सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष तथा विक्रम कुमार पुत्र श्री रूप सिंह, निवासी गांव जोखड़ी, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया और इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एफआईआर संख्या 248/2026 दिनांक 15-11-2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के उपरांत बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस जारी कर उन्हें पाबंद किया गया है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here