भावना ठाकुर,
20 नवंबर / सोलन/परवाणू।
दिनांक 19-11-2026 को पुलिस थाना परवाणू की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सेब मंडी परवाणू के समीप नाकाबंदी करके एक कार को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान उक्त कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 26.89 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

बरामदगी के संबंध में दोनों युवकों की पहचान प्रवीण चौहान पुत्र श्री हेत राम चौहान, निवासी गांव नजद सुंदर बिल्डिंग कृष्णा नगर, डाकघर, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 26 वर्ष तथा अंकुश पुत्र श्री रमेश कुमार, निवासी स्लाटर हाउस स्वीटी बिल्डिंग कृष्णा नगर, डाकघर, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एफआईआर संख्या 152/2026 दिनांक 19-11-2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त कार को जब्त करके पुलिस के कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है और मामले में जांच जारी है।








