Home कल्चर सोलन पुलिस भर्ती: पहले दिन 702 अभ्यर्थियों में से केवल 125 पास,...

सोलन पुलिस भर्ती: पहले दिन 702 अभ्यर्थियों में से केवल 125 पास, 577 अयोग्य घोषित

4
0

भावना ठाकुर,

20 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

खाकी वर्दी पहनने का सपना लेकर सैकड़ों युवा सोलन पुलिस लाइन में शारीरिक परीक्षण देने पहुंचे। पुलिस भर्ती के तहत आयोजित शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के पहले दिन 577 अभ्यर्थी निर्धारित कसौटियों पर खरे नहीं उतर पाए। भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1051 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 702 ने उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि 349 अनुपस्थित रहे। शारीरिक परीक्षण में 125 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

सुबह से ही पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों का आवागमन शुरू हो गया था। युवा मैदान में पहुंचने से पहले निर्धारित शारीरिक परीक्षणों के माध्यम से अपनी क्षमता और दक्षता का प्रदर्शन करते नजर आए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस विभाग की टीम ने निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की। सफल होने के लिए युवाओं को शारीरिक रूप से फिट होने के साथ-साथ दक्षता के तय मानकों पर भी खरा उतरना जरूरी था। हालांकि, उपस्थित अभ्यर्थियों में से बड़ी संख्या निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर पाई। कुल 702 अभ्यर्थियों में से 577 को अयोग्य घोषित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here