Home खेल दयानंद आदर्श विद्यालय में योगा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, प्रिंसिपल ने बताया...

दयानंद आदर्श विद्यालय में योगा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, प्रिंसिपल ने बताया योग का महत्व

4
0

भावना ठाकुर,

17 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में आज कक्षा 8 एवं 9 के छात्रों के लिए योगा प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “विद्यार्थी जीवन में योग की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग मनुष्य को तनावमुक्त रखने में सहायक है। इससे एकाग्रता बढ़ती है, शरीर में लचीलापन आता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। योग हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभदायक है।”

प्रतियोगिता का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज संगीता ठाकुर के मार्गदर्शन में वंशिका एवं रिद्धिमा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया था:

जूनियर श्रेणी (कक्षा 8):

· 8 A – Highly Recommended तथा Best Performers: प्रिशा चंदेल, देवांश, प्रांजल
· 8 B – Recommended तथा Best Performers: प्रतुषा, प्रांशिता, अर्पित

सीनियर श्रेणी (कक्षा 9):

· 9 C – Highly Recommended तथा Best Performers: आद्विक, आराध्या, तन्मय
· 9 A – Recommended तथा Best Performers: मन्नत, देवांश, साक्षी
· 9 B – Consolation Award तथा Best Performers: रेवावी, सार्थक, देव्यांशी

कार्यक्रम के दौरान वैभव, पूर्णिमा एवं प्रज्ञा ने अपने मधुर गीतों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक एवं शांतिमय बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं आयोजकों को बधाई दी तथा इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here