Home क्राइम सोलन में SIU की नाकाबंदी में 6.82 ग्राम हेरोइन बरामद, एक आरोपी...

सोलन में SIU की नाकाबंदी में 6.82 ग्राम हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

4
0

भावना ठाकुर,

20 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 19-10-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके एक कार को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान उक्त कार में सवार एक युवक की पहचान तरुण शर्मा पुत्र श्री राजेश शर्मा निवासी गाँव व डाकखाना तथा तहसील कोटखाई, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश), उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 6.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त कार को जब्त करके पुलिस के कब्जे में लिया गया है। आरोपी को आज दिनांक 20-10-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है और मामले में जाँच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here