Home क्राइम मंदिरों के दानपात्र तोड़कर चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से...

मंदिरों के दानपात्र तोड़कर चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान; पूर्व में छह चोरी के मामले दर्ज

4
0

भावना ठाकुर,

19 अक्टूबर /कंडाघाट (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 17-10-2026 को कंडाघाट निवासी चैन सिंह ने पुलिस थाना कंडाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंडाघाट के श्रीनगर क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें से लगभग ₹18,000 की नकदी तथा राजेश्वरी माता मंदिर, कंडाघाट से लगभग ₹3,000 की नकदी चोरी कर ली गई है। जिसके आधार पर पुलिस थाना कंडाघाट में संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान मंदिरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से अवलोकन किया गया। CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की गई।

पुलिस टीम ने दिनांक 19-10-2026 को मामले में संलिप्त आरोपी सुनील कुमार पुत्र नंत राम, निवासी गांव चनालग, डाकघर बांदला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष को सोलन से गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 19-10-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के दौरान उसके विरुद्ध जिला बिलासपुर एवं नालागढ़ के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के 6 मामले पंजीकृत पाए गए हैं।

मामले में अब तक चोरी की गई नकदी में से कुछ नकदी बरामद कर ली गई है। शेष चोरी की नकदी की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में अभियोग संख्या 75/26 दिनांक 17.10.2026 धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here