Home क्राइम तारादेवी में स्पेशल सेल की कार्रवाई, कार से लगभग 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन...

तारादेवी में स्पेशल सेल की कार्रवाई, कार से लगभग 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला की टीम ने तारादेवी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। दिनांक 18.10.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सैल शिमला की टीम ने तारादेवी क्षेत्र में एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से लगभग 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस मामले में मनोज कुमार (20 वर्ष), निवासी चक्कर, शिमला; लखविन्द्र सिंह (36 वर्ष), निवासी तारादेवी, शिमला (मूल निवासी होशियारपुर, पंजाब); तथा सौरव कश्यप (29 वर्ष), निवासी झालगी, तारादेवी, शिमला को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 220/2026 दिनांक 19.10.2026, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here