Home कल्चर साई इंटरनेशनल स्कूल में 14वें स्थापना दिवस पर हवन का आयोजन

साई इंटरनेशनल स्कूल में 14वें स्थापना दिवस पर हवन का आयोजन

4
0

भावना ठाकुर,

19 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

साई इंटरनेशनल स्कूल में आज 14वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आहुतियाँ अर्पित की गईं।

हवन समारोह में विद्यालय के चेयरमैन श्री रामिंदर बावा, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के अधिवक्ता श्री विजय शर्मा, डॉ. भाविका बावा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा गुप्ता उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भी हवन में भाग लिया।

वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए हवन से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया। सभी ने विद्यालय की निरंतर प्रगति, सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। हवन के उपरांत सभी उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।

विद्यालय का 14वां स्थापना दिवस संस्था की शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्कारों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अवसर विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों को याद करने तथा भविष्य में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के संकल्प को दोहराने का भी रहा।

कार्यक्रम का समापन सुख, शांति, समृद्धि एवं विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here