Home क्राइम मंडी के बैंजी गांव में छात्रा की निर्मम हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने...

मंडी के बैंजी गांव में छात्रा की निर्मम हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतारा आक्रोश, चक्काजाम कर मांगा इंसाफ

13
0

हिमाचल समय न्यूज़,

14 अप्रैल/मंडी (सरकाघाट)।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के गोपालापुर पंचायत अंतर्गत बैंजी गांव में एक कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े निर्मम हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं अभिभावकों की बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के विरोध में सोमवार देरशाम करीब सात बजे सरकाघाट-घुमारवीं हाईवे पर मौंही के पास ग्रामीण अचानक सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी ‘पुलिस प्रशासन होश में आओ’, ‘आरोपी को फांसी दो’ जैसे नारे लगाते रहे। उनका आरोप था कि कॉलेज छात्रा हत्याकांड में सही कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा। चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बसें और अन्य वाहन फंस गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों को मजबूरन पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और स्थिति पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं। हालांकि, ग्रामीणों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है और वे आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here