भूपेंद्र ठाकुर,
20 अक्टूबर / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल की टीम ने रिउणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। दिनांक 19.10.2026 को गश्त के दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिउणी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान सौरभ पुत्र अर्जुन, निवासी नेरवा, जिला शिमला की तलाशी लेने पर एक पॉलीथीन की पुड़िया से 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना चौपाल में FIR No. 59/2026 दिनांक 19.10.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








