Home क्राइम शिमला पुलिस की विशेष सैल ने युवक से 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद...

शिमला पुलिस की विशेष सैल ने युवक से 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

03 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष सैल शिमला की टीम ने एक युवक से लगभग 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। दिनांक 02.10.2026 को विशेष सैल शिमला की टीम पुलिस चौकी शोघी के नजदीक NH-05 पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी।

चैकिंग के दौरान सोलन की तरफ से आ रही एक बस को रोककर चैक किया गया। बस में बैठे युवक ने पुलिस को देखकर अपनी जींस की जेब से एक वस्तु निकालकर अपने पैरों के नीचे छुपा दी। सीट की तलाशी लेने पर एक Gold Flake सिगरेट की डिब्बी मिली, जिसके अंदर पारदर्शी पॉलीथीन पाउच में हल्के भूरे रंग का डलीनुमा/पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर उक्त पदार्थ चिट्टा/हेरोइन पाया गया, जिसका वजन लगभग 12 ग्राम था।

मौके पर युवक की पहचान मयंक नेगटा पुत्र भूपेन्द्र सिंह नेगटा, निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला, आयु 25 वर्ष के रूप में हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 208/2026, अधीनधारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here