भूपेंद्र ठाकुर,
03 अक्टूबर / शिमला।
ट्रैफिक पुलिस शिमला ने ट्रैफिक अपडेट जारी करते हुए जानकारी दी है कि ढली क्षेत्र में वर्तमान में रोड मेटलिंग का कार्य चल रहा है, जिस कारण यातायात की गति प्रभावित होने से कंजेशन एवं जाम की स्थिति बनी हुई है।

ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। यात्रियों से भी अनुरोध है कि संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।








