Home क्राइम अर्की पुलिस ने शटरिंग चोरी के मामले में आरोपी को दबोचा, चोरी...

अर्की पुलिस ने शटरिंग चोरी के मामले में आरोपी को दबोचा, चोरी की 46 प्लेटें बरामद

43
0

भावना ठाकुर,

30 सितंबर / अर्की (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन: अर्की-शालाघाट सड़क पर निर्माणाधीन ब्रेस्ट वॉल से शटरिंग की 46 प्लेटें चोरी करने के मामले में अर्की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सभी प्लेटें बरामद कर ली हैं।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 सितंबर 2026 को शिमला निवासी श्री आशीष कौशल ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह ठेकेदारी का कार्य करते हैं तथा अर्की-शालाघाट सड़क पर उनकी ब्रेस्ट वॉल का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां उन्होंने शटरिंग की प्लेटें लगा रखी थीं। दिनांक 15 सितंबर 2026 को किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त ब्रेस्ट वॉल में लगाई गई शटरिंग की 46 प्लेटें चोरी कर ली गईं। चोरी हुई शटरिंग प्लेटों की कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर भी चोरी हुई प्लेटों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका, जिस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम द्वारा चोरी हुई शटरिंग प्लेटों तथा आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी अमर देव पुत्र श्री बाबु राम, निवासी गांव छामला, डाकखाना नवगांव, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश (उम्र 45 वर्ष) को दिनांक 28 सितंबर 2026 को अर्की से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। दिनांक 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी का 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई शटरिंग की प्लेटें बरामद कर ली गई हैं। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here