भावना ठाकुर,
18 सितंबर / सोलन।
साई इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए ‘एसआईएस प्रिंस एवं प्रिंसेस’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं का चयन आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति, सहजता एवं व्यक्तित्व के आधार पर किया गया।

नर्सरी: प्रिंस – स्वस्तिक रावत | प्रिंसेस – आन्या शर्मा
एलकेजी: प्रिंस – भाव्य शर्मा | प्रिंसेस – श्रेयान्वी शर्मा
यूकेजी: प्रिंस – कृषिव ठाकुर | प्रिंसेस – कियारा नेगी
प्रथम एवं द्वितीय उपविजेताओं में क्रमशः विहान शर्मा, हार्दिक शर्मा, सृष्टि बरसांटा, आन्या वर्मा, अथर्व चौहान, तक्षिल मोहन भारद्वाज, भाव्या ठाकुर, राघवी, अगम्य राणा, विहान नेगी, खुशी एवं युतिका शर्मा रहे।
विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा एवं प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी।








