
हिमाचल समय, सोलन, 07 जून।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दिनांक 7 एवं 8 जून 2025 को सी.बी.एस.ई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सी.ओ.ई.) पंचकूला के तत्वावधान में वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं
सोलन में कल से शुरू होगा 19 वां ग्रीष्मोत्सव का आयोजन
के लिए “व्यवसाय अध्ययन” विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों ने
सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य व्यवसाय अध्ययन विषय को अधिक प्रभावशाली, छात्र-केंद्रित, मूल्याधारित एवं
व्यावहारिक बनाने के लिए शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों, मूल्यांकन प्रणाली तथा सी.बी.एस.ई. की वर्तमान अपेक्षाओं से सशक्त रूप से जोड़ना था।
कार्यशाला में दो प्रतिष्ठित एवं अनुभवी संसाधन व्यक्तियों ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता से शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रथम संसाधन व्यक्ति डॉ. लखविंदर अरोड़ा, प्रधानाचार्या गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन,सी.बी.एस.ई, सोलन की उप-जिला समन्वयिका, सी.बी.एस.ई,
यूनेस्को एवं एन.सी.ई.आर.टी के सहयोग से आयोजित “स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम” की मास्टर ट्रेनर हैं,
जो कि वर्ष 1996 से शिक्षा क्षेत्र में सेवा एवं वर्ष 2010 से प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं । इसके साथ क्षेत्रीय स्तर पर लगातार तीन वर्षों तक वाद-विवाद, भाषण एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताओं
की विजेता रहने के साथ – साथ जिन्हें गर्ल गाइड (Girl Guide) – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता प्राप्त है।
सोलन ने शिक्षकों को विषयवस्तु की गहराई, मूल्य आधारित शिक्षण, केस स्टडी निर्माण, प्रश्न निर्माण, बच्चों की सोचने की क्षमता को विकसित करने वाले तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षित किया।
दूसरे संसाधन व्यक्ति श्री नवदीप भंडारी, प्रधानाचार्य थे, जो जिला प्रशिक्षण समन्वयक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यशाला में शिक्षकों ने केस स्टडी, ग्रुप एक्टिविटी, प्रेजेंटेशन, मूल्यांकन आधारित शिक्षण, हेल्थ एंड वेलनेस शिक्षा के एकीकृत प्रयोग जैसे अनेक महत्वपूर्ण शैक्षिक पहलुओं पर विचार-विमर्श
किया। शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं, प्रश्नोत्तरी एवं प्रस्तुतीकरणों में भाग लेने का अवसर मिला,
जिससे कार्यशाला का वातावरण अत्यंत सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं सीखने के अनुकूल बना रहा।कार्यशाला का समापन एक फीडबैक सत्र के साथ हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने इस अनुभव को
अत्यंत लाभकारी, जानकारी पूर्ण एवं व्यावहारिक बताया। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला से उन्हें न केवल विषय की गहराई से समझ मिली, बल्कि एक अच्छे शिक्षक के साथ-साथ एक कुशल
मार्गदर्शक बनने की दिशा में भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों ने सी.बी.एस.ई. तथा सी.ओ.ई . पंचकूला,
दोनों प्रशिक्षकों एवं आयोजक विद्यालय गुरुकुल इंटरनेशनल का आभार व्यक्त किया तथा ऐसी और कार्यशालाओं की निरंतरता की आशा जताई।
दिनांक 31 मई, 2025 को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन विद्यालय के शैक्षणिक सत्र की एक महत्वपूर्ण शुरुआत था, जिसका उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेजर तरुणा, प्रशासनिक अधिकारी, 1 एच.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. सोलन रहीं।
विद्यालय के चेयरपर्सन श्री दिनेश गर्ग एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सम्मानित सदस्य भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेजर तरुणा एक अनुशासित सैन्य अधिकारी के साथ-साथ
एक प्रेरक वक्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि
विद्यालय नेतृत्व का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र होता है और विद्यार्थियों को अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्मठता से करना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास की अवधारणा को अभिभावकों के
समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विद्यालय और अभिभावकों के बीच सशक्त संवाद व सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, जिसमें नव-निर्वाचित छात्र नेताओं ने कर्तव्यनिष्ठा, सेवा और नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली।
यह आयोजन प्रेरणा, सम्मान और उत्साह का प्रतीक रहा, जो छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यादगार बन गया।
1. स्कूल प्रधान छात्र – हार्दिक श्रीवास्तव
2. स्कूल प्रधान छात्रा – अन्विषा
3. उप प्रधान छात्र
– हरजस सिंह
4. उप प्रधान छात्रा
– दिव्यांशी शर्मा
5. हॉस्टल प्रधान छात्र – अर्णव नेगी
6. हॉस्टल प्रधान छात्रा – ऋतु कुमारी
7. प्रधानाचार्या की सलाहकार (छात्रा) – अनन्या
8. प्रधानाचार्या के सलाहकार (छात्र) – आदर्श शर्मा
9. अनुशासन प्रमुख (छात्रा) – रवलीन कौर
10. उप अनुशासन प्रमुख (छात्र) – प्रिंस
11. खेल कप्तान (छात्र) – जतिन
12. खेल कप्तान (छात्रा) – सिमरन
13. सोशल मीडिया प्रिफेक्ट (छात्रा) – शैरिंग
14. सांस्कृतिक प्रिफेक्ट (छात्रा) – संस्कृति
15. सांस्कृतिक प्रिफेक्ट (छात्रा) – अर्चिता
16. आतिथ्य प्रिफेक्ट (छात्र) – अर्णव राजा
17. आतिथ्य प्रिफेक्ट (छात्रा) – निधि
18. पी.ए. सिस्टम प्रिफेक्ट (छात्र) – अभिनव नेगी
19. गृह प्रमुख – ऋग्वेद – वंशिका बच्चल
20. गृह प्रमुख – यजुर्वेद – अपूर्वा भंडारी
21. हाउस कैप्टन – अथर्ववेद – निवंशिका
22.हाउस कैप्टन
– सामवेद – प्रांजलि
23. डिप्टी हाउस कैप्टन – ऋग्वेद – वान्या रोंगटा24. डिप्टी हाउस कैप्टन
– यजुर्वेद – अर्पित पुण्डीर
25.डिप्टी हाउस कैप्टन
– अथर्ववेद – भाव्या अवस्थी
26.डिप्टी हाउस कैप्टन
– सामवेद – दक्षिका ठाकुर
जूनियर विंग के छात्र प्रतिनिधि:
1.जूनियर विंग प्रधान छात्र- स्वरांश बंसल
2.जूनियर स्कूल प्रधान छात्रा – सताक्षी शर्मा
3.हाउस कैप्टन– ऋग्वेद
– काव्या मेहत्ता
4. हाउस कैप्टन– यजुर्वेद – फ्रेया जोशी
5. हाउस कैप्टन– अथर्ववेद – विहाना
6. हाउस कैप्टन–
सामवेद – पारूल ठाकुर





