भूपेंद्र ठाकुर,
17 सितंबर / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कुपवी में अवैध रूप से भांग की खेती करने के संबंध में अभियोग संख्या 26/2026, अधीनधारा 20 NDPS Act, दिनांक 15.09.2026 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

दिनांक 15.09.2026 को पुलिस थाना कुपवी की टीम गश्त के दौरान मालत, कोठी, जुब्बली आदि क्षेत्रों में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मंगत राम पुत्र चेतू, निवासी तहसील कुपवी, द्वारा अपने खेतों में अवैध रूप से भांग के पौधे उगाए गए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गांव पहुंचकर संबंधित खेतों की जांच की गई, जहां भांग के पौधे उगे हुए पाए गए। मौके पर पटवारी को बुलाकर भूमि की पहचान करवाई गई तथा नायब तहसीलदार कुपवी की उपस्थिति में भांग के पौधों को उखाड़ा गया। मौके से कुल 811 भांग के पौधे बरामद किए गए, जिनमें से 20 पौधों को नमूने के रूप में जब्त किया गया, जबकि शेष 791 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस संबंध में मंगत राम के विरुद्ध पुलिस थाना कुपवी में अभियोग संख्या 26/2026 अधीनधारा 20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।








