भूपेंद्र ठाकुर,
17 सितम्बर / रामपुर (शिमला)।
थाना रामपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए FIR No. 103/2026 दिनांक 17.09.2026, धारा 39(1)(a) हि.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा थाना रामपुर के क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान उमरी मोड़ पर दो व्यक्तियों दीपक भारद्वाज (29 वर्ष), निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला तथा सुखा नंद, निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के कब्जे से भारी मात्रा में शराब एवं बीयर बरामद की गई।

पुलिस द्वारा कुल लगभग 1,488 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें 1,140 बोतलें ऊना नंबर-01, 108 बोतलें थंडर बोल्ट बीयर, 96 बोतलें ओल्ड मोंक, 60 बोतलें ICONIQ White तथा 84 बोतलें Royal Stag शामिल हैं।
बरामद शराब एवं बीयर को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध हि.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।








