Home हिमाचल प्रदेश जेएनवी में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई...

जेएनवी में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक

98
0
himachal

हिमाचल समय, सोलन, 01 जुलाई ।

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार, ज़िला सोलन में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic
bharat mata ad

CM ने नादौन में सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय भवन का लोकार्पण किया

इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 29 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने दी।

परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.30 बजे से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस चयन परीक्षा से सम्बन्धित आवेदन, दिशा-निर्देश और शर्तों की जानकारी नवोदय विद्यालय

समिति की आधिकारिक वेबसाइट http://navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ज़िला सोलन के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में कक्षा पांचवी में पढ़ाई कर रहे छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र या अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई आती है तो वह विद्यालय परिसर के हेल्प डेस्क से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

बादल फटने व भारी बारिश की घटना के बाद देर रात से ही राहत व बचाव कार्यों में जुटा रहा जिला प्रशासन
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के कार्यालय सम्पर्क नम्बर 01796-262370, मोबाईल नम्बर 75893-91904 या 88946-95397 पर सम्पर्क कर सकते है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

gagan hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here