Home क्राइम रामपुर पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

रामपुर पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

14 अक्टूबर / रामपुर बुशहर (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना रामपुर बुशहर की पुलिस टीम ने माननीय ACJM न्यायालय, रामपुर बुशहर द्वारा धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत चल रहे चार मामलों में जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए आरोपी सोहन लाल (46 वर्ष), निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। उक्त मामलों में कुल लगभग 30 लाख रुपये की राशि शामिल है।

आरोपी के विरुद्ध हेम राज, अनीता वर्मा, एम/एस नरसिंह ट्रेडिंग तथा बविता द्वारा दायर मामलों में गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।

शिमला पुलिस न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की प्रभावी तामील सुनिश्चित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया के पालन के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here