भूपेंद्र ठाकुर,
14 अक्टूबर / शिमला।
हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में शामिल होने वाले सभी अनंतिम रूप से पात्र अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उनकी संबंधित यूजर आईडी में अपलोड कर दिए गए हैं।
सभी अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी पर लॉग-इन करके ई-कॉल लेटर डाउनलोड करें और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी इसकी सूचना भेजी गई है।

अभ्यर्थियों को अलग से कोई भी ऑफलाइन कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना सुनिश्चित करें तथा PST एवं PET की जिला-वार निर्धारित तिथियों और कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करें।
किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के दूरभाष नंबर 0177-2629738, 0177-2624313 या टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।








