Home ट्रेंडिंग 70 पदों के लिए सोलन में कैंपस इंटरव्यू 31 जुलाई को

70 पदों के लिए सोलन में कैंपस इंटरव्यू 31 जुलाई को

4
0

भावना ठाकुर,

28 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

ज़िला सोलन के मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रॉफी हास्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन में 31 जुलाई, 2026 को 70 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन बीमा सखी के (50) पदों, व तपन इंडस्ट्रीज सोलन, सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटीव कस्टमर, टीम लीडर के (20) रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट व आयु 18 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रॉफी हास्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन में 31 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here