Home मौसम हिमाचल में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का अलर्ट, 29 जून को...

हिमाचल में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का अलर्ट, 29 जून को ऑरेंज अलर्ट सक्रिय

134
0
heavy rain aler
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के दो जिलों शिमला और सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल समय, शिमला, 27 जून।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के दो जिलों शिमला और सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में 29 जून से 3 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic
sholini homeo ad

राज्यपाल के नशामुक्ति अभियान में योगदान देंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

29 जून ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी बारिश) जिलों—ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर—के लिए सक्रिय। 30 जून से 3 जुलाई:येलो अलर्ट (मूसलाधार बारिश) प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में।

शुक्रवार (27 जून) को सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व सिरमौर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1°C की बढ़ोतरी हुई,

परंतु आगामी बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।18 जून को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। हालाँकि,

वार्ड नंबर 9 सोलन की उपेक्षा से जनता त्रस्त, प्रशासन मौन: डॉ. सुधा गुप्ता

29 जून को फिर से भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है।प्रशासन ने नागरिकों से अलर्ट वाले जिलों में सतर्कता बरतने, नदी-नालों के पास न जाने और मौसम अपडेट पर नज़र रखने का आग्रह किया है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

sjvn AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here