Home एचआरटीसी एचआरटीसी की बस खोलीघाट–रामपुर मार्ग पर खराहण, गर टोलू के समीप हुई...

एचआरटीसी की बस खोलीघाट–रामपुर मार्ग पर खराहण, गर टोलू के समीप हुई दुर्घटना ग्रस्त

2
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 जुलाई / रामपुर (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

बुधवार को सांय लगभग 7:35 बजे थाना रामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि HRTC की एक बस (HP06A-6454) खोलीघाट–रामपुर मार्ग पर खराहण, गर टोलू के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई है।

सूचना मिलते ही थाना रामपुर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा प्रशासन, स्थानीय लोगों एवं अन्य राहत एजेंसियों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। बस में लगभग 24 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना में निम्नलिखित दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है:

  1. श्री ढाकू राम पुत्र स्व. कालू राम, निवासी गांव शालू, डाकघर खराहण, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, आयु 75 वर्ष।
  2. श्री जगत प्रकाश पुत्र स्व. रोशन लाल, निवासी गांव गडोली, डाकघर सुन्नी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 57 वर्ष (HRTC परिचालक)।

घायलों को उपचार हेतु MGMSC, रामपुर भेजा गया है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here