Home क्राइम मंदिर परिसर से चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

मंदिर परिसर से चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

28 नवंबर / रोहड़ू (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना रोहड़ू में देवता महेश्वर महाराज मंदिर परिसर, समरकोट पुजारली की पार्किंग से देवदार की लकड़ी के 20 स्लीपर चोरी होने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त माल को 23/24 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 128/2026 दिनांक 26.11.2026, धारा 305(a), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, CRD, CCTV फुटेज तथा डंप डेटा का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शब्बीर अहमद (26 वर्ष), रफाकत अली (25 वर्ष) तथा शब्बीर अहमद (31 वर्ष), तीनों निवासी जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों को दिनांक 27.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here