Home हिमाचल प्रदेश वाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में...

वाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

119
0

मंडी, 14 जून। 

जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह  में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

CM द्वारा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम

यह प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा  के माध्यम से होगा, जो 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य  सुरेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो सत्र 2025-26 में कक्षा पांचवीं में मंडी जिला के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं,

मंडी जिले के  स्थाई निवासी हैं और  कक्षा 3, 4 एवं 5 की पढ़ाई मंडी जिले से की है। उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसके लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर पंजीकरण किया जाना आवश्यक है।

प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय एक सह-शैक्षिक, पूर्णतः आवासीय विद्यालय है जहाँ विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवास, भोजन, पुस्तकें,

स्वास्थ्य सेवाएँ, खेलकूद, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित व्यक्तित्व विकास के सभी अवसर प्रदान किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग,

दिव्यांग विद्यार्थियों तथा बालिकाओं के लिए विशेष आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है। बालिकाओं के लिए कम से कम एक तिहाई सीटें आरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि  नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षा का स्तर राष्ट्रीय परीक्षाओं में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

वर्ष 2024-25 में जवाहर नवोदय विद्यालयों  का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.49 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 99.29 प्रतिशत रहा।

साथ ही नीट 2024  परीक्षा में देशभर के नवोदय विद्यालयों से कुल 24,529 छात्रों में से 81 प्रतिशत अर्थात 19,183 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं ।

प्राचार्य  ने जिला मंडी के सभी अध्यापकों  और  अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे इस जानकारी को  पात्र विद्यार्थियों तक पहुँचायें और समय रहते उनका ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करवाऐं 

राज्यपाल ने दिया पारम्परिक ज्ञान के महत्व पर बल

ताकि वे इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कोई भी अभ्यर्थी

अथवा अभिभावक कार्य दिवसों में प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 9805319303, 9816999573, 7500741897 तथा 01905-282046 दूरभाष नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं। 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

chilli chatkara ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here