Home ट्रेंडिंग गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूलमें नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूलमें नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

4
0

भावना ठाकुर,

09 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ ‘एंटिचिट्टा अभियान’ के अंतर्गत गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ.), सोलन, डॉ. अजय पाठक ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।


डॉ. अजय पाठक ने विद्यार्थियों को चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. अजय पाठक ने सरल एवं वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे के प्रलोभन से बचने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here