हिमाचल समय न्यूज़,
30 जून / कुल्लू।
बीते दिनों क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान रजनी शर्मा के असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। आज बालीचौकी के सुनारू गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस दौरान परिवारजनों से पूरे प्रकरण के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और उनकी पीड़ा एवं सभी तथ्यों को गंभीरता से सुना। परिजनों के आरोप दिल दहलाने वाले हैं। इस दुःख की घड़ी में हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
सरकार से माँग है कि परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।








