Home क्राइम गैर-जमानती वारंट पर कोटखाई पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोपी को गिरफ्तार...

गैर-जमानती वारंट पर कोटखाई पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोपी को गिरफ्तार किया

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

15 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना कोटखाई ने माननीय एसीजेएम-प्रथम, रोहड़ू न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारंट दिनांक 14 जून 2026 को जारी किया गया था।

आरोपी की पहचान मोहितर पुत्र स्वर्गीय मथु राम, निवासी गांव रुखला, डाकघर रावलीक्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, आयु 44 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ वुमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वॉयलेंस एक्ट’ (महिला संरक्षण अधिनियम) की धारा 31 के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस टीम ने वारंट के अनुपालन में आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे दिनांक 15 जून 2026 को माननीय न्यायालय एसीजेएम रोहड़ू के समक्ष पेश किया गया।

जिला शिमला पुलिस ने अपील की है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालयों के आदेशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार एवं वांछित व्यक्तियों के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि कानून का शासन सुदृढ़ हो और आमजन का न्यायिक व्यवस्था में विश्वास बना रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here