भावना ठाकुर,
12 जून / सोलन।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 15 जून, 2026 को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल को 15 जून, 2026 को प्रातः 11.00 बजे कोठों स्थित ज़िला भाषा एवं संस्कृति विभाग सोलन के ऑडिटोरियम में नवनिर्वाचित प्रधान व उप-प्रधानों को शपथ दिलवाएं।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दोपहर 02.00 बजे सायरीघाट में विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।









