Home क्राइम बघाट बैंक के 11.89 करोड़ के बड़े डिफॉल्टर को 30 दिन की...

बघाट बैंक के 11.89 करोड़ के बड़े डिफॉल्टर को 30 दिन की जेल, सहायक पंजीयक की अदालत ने सुनाई सजा

7
0

– 12 साल पहले शराब उद्योग के लिए लिया था लोन, मंगलवार को देहूंघाट से गिरफ्तारी के बाद हुई पेशी


भावना ठाकुर,

29 जुलाई / सोलन ।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के बघाट बैंक में ऋण न चुकाने के मामले में पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है। सहायक पंजीयक की अदालत ने बैंक के सबसे बड़े डिफॉल्टर को ऋण न चुकाने पर 30 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई करीब 11.89 करोड़ रुपये के बकाया ऋण के मामले में की गई है।

देहूंघाट से गिरफ्तार, अदालत में हुई पेशी
मंगलवार सुबह ही डिफॉल्टर को सोलन के देहूंघाट से गिरफ्तार किया गया। दोपहर को पुलिस ने उसे सहायक पंजीयक की अदालत में पेश किया। दिनभर अदालत में डिफॉल्टर पैसे देने के लिए आनाकानी करता रहा। हालांकि, अदालत ने उसे लोन की कुछ राशि चुकाने का मौका दिया, लेकिन जब शाम 4:30 बजे तक भी डिफॉल्टर ने कोई पैसा नहीं दिया तो सहायक पंजीयक ने उसे 30 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

12 साल पहले शराब उद्योग के लिए लिया था लोन
गौरतलब है कि उक्त डिफॉल्टर ने करीब 12 साल पहले बैंक से शराब का उद्योग लगाने के लिए लोन लिया था। आरोप है कि उसने इसकी किस्तें नहीं चुकाईं, जिसके चलते ऋण की राशि अब तक बढ़कर 11.89 करोड़ रुपये हो चुकी है।

कई नोटिस के बाद भी नहीं चुकाया ऋण
बैंक की ओर से उसे कई बार नोटिस जारी किए गए, मगर डिफॉल्टर ने न तो ऋण चुकाया और न ही बैंक प्रबंधकों को इसे चुकाने के लिए आश्वस्त किया। बैंक द्वारा लगातार चूक और अनसुनी के बाद मामला अदालत में लगाया गया, जहां अंततः सख्ती दिखाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अन्य डिफॉल्टरों के बीच हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here