भूपेंद्र ठाकुर,
29 जुलाई / शिमला।
हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को हरित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 30 जुलाई को सोलन जिला के क्यारी घाट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकबू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे।
इन बसों को क्यारी घाट से सोलन, शिमला व सिरमौर जिला के डिपो के लिए रवाना किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व हमीरपुर डिपो को 115 इलेक्ट्रिक बसें प्रदान की गई हैं, जो हमीरपुर, उना, बिलासपुर व नालागढ़ डिपो के अंतर्गत आने वाले रूटों पर चलेंगी। इन बसों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनमें मोबाइल चार्जिंग, इमरजेंसी डोर सहित कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
प्रदेश में जल्द शुरू होंगे चार नए ई-डिपो
हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जल्द ही चार नए ई-डिपो शुरू किए जाएंगे। नादौन, हरोली, नाहन और ठियोग का संचालन ई-डिपो के तौर पर किया जाएगा। इनमें नादौन, हरोली और ठियोग में एचआरटीसी के तीन नए डिपो बनाए जाएंगे, जबकि नाहन डिपो पहले से ही संचालित है। इन चारों डिपो में केवल इलेक्ट्रिक बसों का ही संचालन होगा।
297 नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल
प्रदेश में जल्द ही 297 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में इन बसों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। इन ई-बसों के संचालन से प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यात्रियों को स्वच्छ, आधुनिक व बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध








