Home डेली न्यूज़ बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी स्तर पर दिलाई गई शपथ

बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी स्तर पर दिलाई गई शपथ

29
0
National Girl Child Day
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंडी-सदर के 479 आंगनबाड़ी केंद्रों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

मंडी, 24 जनवरी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आज बाल विकास परियोजना मण्डी-सदर के अन्तर्गत संचालित सभी 479 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर उपस्थित जनों को बालिका दिवस की शपथ दिलाई गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

जम्मू-कश्मीर में सुशासन और सशक्त विपक्ष का नया अध्याय: भाजपा विधायकों की विशेष कार्यशाला संपन्न, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल जयराम ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही 27.11.2025 से 08.03.2026 तक पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के बारे में लोगों को शपथ भी दिलाई गई। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के बावजूद लोगों ने इन गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और बेटियों की शिक्षा से लेकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। 

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैणी ने बताया कि मण्डी-सदर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘देई’ कार्यक्रम के अन्तर्गत खण्ड व वृत तथा आंगनबाड़ी स्तर पर समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिनका उदेश्य बेटियों का सर्वांगीण विकास करना है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here