Home क्राइम नशा तस्कर अनुज दुग्गल को तीन माह के लिए निवारक हिरासत में...

नशा तस्कर अनुज दुग्गल को तीन माह के लिए निवारक हिरासत में भेजा गया

5
0

भावना ठाकुर,

10 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी में शामिल आदतन अपराधी अनुज कुमार दुग्गल के खिलाफ PIT NDPS Act, 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए निवारक हिरासत (Preventive Detention) में जिला कारागार सोलन भेज दिया है।

अनुज कुमार दुग्गल (आयु 41 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री अरुण कुमार दुग्गल, गाँव रावली, डाकखाना वाकनाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.) का निवासी है। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से प्रदेश सरकार को इसके खिलाफ निवारक हिरासत का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी ने स्वीकार कर लिया। प्राधिकारी के आदेशों के अनुपालन में पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने आज 9 जून 2026 को आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर जिला कारागार सोलन भेज दिया।

बता दें कि यह आरोपी काफी समय से वाकनाघाट क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों व अन्य युवाओं को चिट्टा (हेरोइन) बेचने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह नशा तस्करी में सक्रिय आदतन अपराधी था।

जिला पुलिस सोलन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 16 आदतन अपराधियों को धारा 3(1), PIT NDPS Act, 1988 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए निवारक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध भविष्य में भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here