मंडी, 19 जुलाई।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने आज यहां बताया कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी द्वारा गैस्ट फैकल्टी आतिथ्य और पर्यटन का एक पद अधिसूचित किया गया है।

CM ने विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए
उन्होंने बताया कि इस पद के लिए पुरुष व महिला अभ्यर्थी पात्र हैं। आवेदक की आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पर्यटन में मास्टर डिग्र्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ तथा पर्यटन में नेट/सैट परीक्षा पास की हो।
उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ,
आधार कार्ड तथा रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
नौणी विश्वविद्यालय और महिंद्रा समिट एग्री साइंसेज के बीच शोध एवं प्रशिक्षण के लिए समझौता
साक्षात्कार का आयोजन 22 जुलाई को सुबह 11 बजे राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के प्रशासनिक खंड में होगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









