Home डेली न्यूज़ दयानंद आदर्श विद्यालय में टॉपर को किया गया सम्मानित

दयानंद आदर्श विद्यालय में टॉपर को किया गया सम्मानित

8
0

भावना ठाकुर,

29 मई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में आईएससी 10+2 व आईसीएसई 10th के टॉपर व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने बताया की Toppers को व अभिभावकों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया व उन्हें मंच तक लाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन व मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया। अभिभावकों के सम्मान में बच्चों द्वारा वेलकम सॉन्ग गाया गया। ICSE के टॉपर्स Rohin Gupta, Nitin Bisht, kashvi Rana, Ananya Sinha, Rashi Puhal, Sushant और ISC के टॉपर Deepanshi Sharma, Akshita Sharma,Sakshi kaundal, Bhawna Chandel, Priyanshi Sharma, Himanshu Chauhan, Jessica, Mansa को मेडल पहनाकर व फूलों की वर्षा करके उन्हें आशीर्वाद दिया गया ।
अभिभावकों को टोकन ऑफ लव देकर उनका धन्यवाद किया गया।
प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने छात्रों व अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में भी शत-प्रतिशत परिणाम देने की परंपरा को कायम रखेंगे उन्होंने ईश्वर से यह भी प्रार्थना की हमारे बच्चे शिक्षा के साथ-साथ समाज के अच्छे नागरिक सिद्ध हो व समाज के लिए ईमानदारी से कार्य करें l
बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।
अंत में अभिभावकों, छात्रों व अध्यापको द्वारा नृत्य करके इस सेलिब्रेशन में चार चांद लगा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here