
हिमाचल समय, सोलन 19 जून।
जिला पुलिस सोलन ने शूलिनी महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए एक विशेष अभियान चलाया है। 1 मई से 18 जून तक चले इस अभियान के तहत बाहरी राज्यों से आए 400 से अधिक प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों का सत्यापन किया

हिमाचल के नगर निकायों में अब ऊंचे भवन बन सकेंगे, सरकार ने प्रीमियम FAR की दरें तय कीं
गया। साथ ही, शहर में बिना वैध पहचान-पत्र घूम रहे 50 से ज़्यादा लोगों को वापस भेजा गया है।सत्यापित श्रमिकों का डेटा संबंधित पुलिस थानों को भेजा गया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके।
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। महोत्सव (27-30 जून) तक सुरक्षा उपाय और सख्त होंगे। पुलिस ने निवासियों से अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नज़दीकी थाने या चौकी में दें।
IGMC में जल्द होंगी 300 नर्सें नियुक्त, आउटसोर्स के ज़रिए भरेंगी रिक्तियां

जिला पुलिस शूलिनी महोत्सव के सुरक्षित आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवासी सत्यापन और निगरानी से अपराध रोकथाम में मदद मिलेगी। हमने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








