Home खेल नमोल के ध्रुव तनवर ने CAT में शानदार सफलता हासिल कर कई...

नमोल के ध्रुव तनवर ने CAT में शानदार सफलता हासिल कर कई IIMs में बनाई जगह, बिना कोचिंग रचा इतिहास

4
0

भावना ठाकुर,

22 मई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन के तहसील अर्की के अंतर्गत गांव नमोल (डाकघर कुनिहार तहसील अर्की) के होनहार युवक ध्रुव तनवर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ध्रुव ने देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) को उत्तीर्ण कर IIM काशीपुर, IIM अमृतसर, IIM जम्मू, IIM बोधगया तथा DBE, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है।


विशेष बात यह है कि ध्रव ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की। उन्होंने स्वयं अध्ययन के बल पर CAT जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा को क्रैक किया और इसके साथ-साथ कठोर ग्रुप डिस्कशन (GD), पर्सनल इंटरव्यू (PI) तथा अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर इन प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन पाया। यह उपलब्धि और भी सराहनीय इसलिए है क्योंकि उन्होंने यह सब अपने व्यस्त BA LL.B. अध्ययन के साथ-साथ किया।
ध्रुव वर्तमान में Dr. B.R. Ambedkar National Law University, सोनीपत में BA LL.B. के अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने SOF के इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में मेडल भी प्राप्त किया है, जो उनकी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रमाण है। ध्रुव ने अपनी दसवीं तक की शिक्षा St. Luke’s Senior Secondary School, सोलन से प्राप्त की तथा उसके बाद अपनी +1 और +2 की पढ़ाई Bhavan Vidyalaya, चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित एवं शीर्ष विद्यालय से पूरी की।पढ़ाई के साथ-साथ वे जिमिंग और फुटबॉल खेलना भी पसंद करते हैं।
ध्रुव एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी बड़ी बहन जाह्नवी तनवर ने HPNLU शिमला से BBA LL.B. तथा Rajiv Gandhi National University of Law, पटियाला से राष्ट्रीय स्तर की CLAT प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। उनके ताया की बेटी अनुलेखा और उनके पति क्रमशः ऊना तथा पांवटा साहिब में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं।


उनके पिता हेमन्त तनवर HP जल शक्ति विभाग (HPJSV) में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता मंजु तनवर गृहिणी होने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।
ध्रुव तनवर की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में प्रयास करने से बिना कोचिंग के भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here