Home राजनीतिक विधानसभा में बजट सत्र: सीएम ने की कई बड़ी घोषणाएं

विधानसभा में बजट सत्र: सीएम ने की कई बड़ी घोषणाएं

33
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि किसी भी आपदा प्रभावित को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2:20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

पटवारियों के 645 पद होंगे भरे, सड़कों के लिए एक हजार करोड़ का प्रावधान

बजट में राजस्व विभाग को बड़ी सौगात देते हुए पटवारियों के 645 पद चरणबद्ध तरीके से भरने की घोषणा की गई। इसके लिए राज्य चयन आयोग से आवेदन मांगे जाएंगे। वहीं, सड़कों, पुलों और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। अगले वित्तीय वर्ष से राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। सीएम ने यह भी घोषणा की कि महिला के नाम पर 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदी जाती है तो केवल 4 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लगेगी।

शिक्षा के लिए 9,660 करोड़, कॉलेज विद्यार्थियों को 5,000 रुपये मासिक सहायता

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने 9,660 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। प्रदेश के सभी अंडरग्रेजुएट (यूजी) कोर्स अब सेमेस्टर सिस्टम से संचालित होंगे। 75 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों को यदि जिला मुख्यालय के कॉलेज में दाखिला लेना पड़ता है तो उन्हें प्रति माह 5,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

पंचायत सचिवों के 150 पद, ई-टैक्सी के लिए 500 युवाओं को अनुदान

सरकार ने पंचायत सचिवों के 150 पद भरने की घोषणा की है, वहीं पंचायत चौकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। युवाओं को रोजगार देने के लिए ई-टैक्सी खरीदने पर 500 युवाओं को 50 प्रतिशत अनुदान देने का ऐलान किया गया है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराए में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी भी की जाएगी।

‘मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना’ का ऐलान: गरीब परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली और पक्के मकान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अति गरीब परिवारों के लिए ‘मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना’ शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से सबसे वंचित एक लाख परिवारों का चयन किया जाएगा। इन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी और पक्के मकानों से वंचित परिवारों को चरणबद्ध तरीके से मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही, इन परिवारों की महिलाओं को 1,500-1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पर्यटन को बढ़ावा: नाइट पिकनिक और फिल्म शूटिंग के लिए नीति

सीएम ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू करने और फिल्म शूटिंग के लिए सरल नीति बनाने की घोषणा की।

सदन में लगे ठहाके

इस दौरान सदन में हल्का-फुल्का माहौल भी देखने को मिला। सीएम पर्यटन योजनाओं का नाम ले रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चुटकी लेते हुए कहा, “भटियात का भी नाम ले लो।” इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “आपसे तो दिल जुड़ा है।” स्पीकर ने कहा, “दिल ही जुड़ा है,” जिस पर पूरे सदन में ठहाके लग गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here