Home क्राइम नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर पुलिस ने पूरी की ड्यूटी तैनाती व...

नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर पुलिस ने पूरी की ड्यूटी तैनाती व ब्रीफिंग प्रक्रिया

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला में आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा चुनाव ड्यूटी ब्रीफिंग एवं तैनाती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

जिला पुलिस के अनुसार, कुल 124 कर्मियों की विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनाती की गई है। इनमें 62 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी और 62 होमगार्ड के जवान शामिल हैं।

जिले के विभिन्न उपमंडल स्तरों पर चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए गए इन सभी कर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ड्यूटी के दौरान अपनाए जाने वाले ‘डूज़ एंड डोंट्स’ (Do’s and Don’ts) की विस्तृत जानकारी दी गई।

कर्मियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनून करवाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं के साथ विनम्र व्यवहार करने और किसी भी अप्रिय परिस्थिति में सतर्कता एवं संयम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिला पुलिस शिमला ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here