Home चुनाव मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित : अभिषेक शर्मा

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित : अभिषेक शर्मा

4
0


हिमाचल समय न्यूज़,

09 मई /घुमारवीं।

Jeevan Ayurveda Clinic


खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आज खंड विकास कार्यालय घुमारवीं में आगामी पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत चुनावों में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, नियमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाए जा सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को पंचायत चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाताओं की पहचान, चुनावी दस्तावेजों के रख-रखाव तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आचार संहिता के पालन को लेकर भी अधिकारियों को जागरूक किया गया।
मास्टर ट्रेनर द्वारा अधिकारियों के विभिन्न डाउट एवं शंकाओं का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव से जुड़े सभी पहलुओं को व्यवहारिक उदाहरणों सहित गहराई से समझाया गया ताकि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी दक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ कर सकें। साथ ही मतदान केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं तथा इनका सफल संचालन सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मतदान करने आने वाले प्रत्येक मतदाता को अपने साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मतदाता आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य मान्य पहचान पत्र के माध्यम से अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकेंगे।
उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि चुनाव पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सकें। उन्होंने अधिकारियों से अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में स्टेट इलेक्शन कमिशन से ऑब्जर्वर दीप्ति मनठोतरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here