Home कल्चर अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर मुख्यमंत्री ने शबनम...

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर मुख्यमंत्री ने शबनम जस्सल को दी बधाई

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

20 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शेखूपुर गांव की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शबनम जस्सल को श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शबनम जस्सल की यह उपलब्धि हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। शबनम की यह सफलता विशेष रूप से उभरती हुई महिला खिलाड़ियों सहित प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने शबनम जस्सल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी तथा अपनी उपलब्धियों से हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here