Home क्राइम नशा तस्करी के खिलाफ सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदतन तस्कर PIT-NDPS...

नशा तस्करी के खिलाफ सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदतन तस्कर PIT-NDPS एक्ट के तहत हिरासत में

4
0

भावना ठाकुर,

06 मई/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मादक पदार्थों, विशेषकर चिट्टा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आदतन चिट्टा तस्कर को PIT NDPS Act, 1988 के तहत निवारक हिरासत में भेजा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी हितेंदर ठाकुर (उम्र 27 वर्ष) पुत्र हेम चंद, गाँव थाच, डाकखाना भराडीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन का निवासी है। यह आरोपी थाना दाडलाघाट क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का आदतन अपराधी है और पूर्व में भी कई मादक पदार्थों के मामलों में संलिप्त रहा है।

जिला पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस मुख्यालय के माध्यम से PIT NDPS Act, 1988 के प्रावधानों के तहत निवारक हिरासत का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी ने प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए हितेंदर ठाकुर को तीन माह की अवधि के लिए निवारक हिरासत में रखने के आदेश पारित किए।

आदेशों की अनुपालना में पुलिस थाना दाडलाघाट की टीम ने दिनांक 5 मई, 2026 को आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर जिला कारागार सोलन भेज दिया। अब वह अगले तीन माह तक निवारक हिरासत में रहेगा।

गौरतलब है कि जिला सोलन पुलिस इसी अभियान के तहत अब तक कुल 13 आदतन अपराधियों के खिलाफ धारा 3(1), PIT NDPS Act, 1988 के तहत कार्रवाई कर उन्हें निवारक हिरासत में भेज चुकी है।

जिला पुलिस सोलन ने साफ किया है कि नशा तस्करी करने वाले आदतन तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना है और इस उद्देश्य के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here