Home हिमाचल प्रदेश गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में श्रीराम कथा का दिव्य प्रवाह...

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में श्रीराम कथा का दिव्य प्रवाह जारी

33
0
Shri Ram Katha Solan
सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, आचार्य महेंद्र मिश्र ‘मानस मणि’ के प्रवचनों से भक्तों में भक्ति-रस का वातावरण।

हिमाचल समय, सोलन, 04 फरवरी ।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के पावन प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा अपने आध्यात्मिक उत्कर्ष की ओर निरंतर अग्रसर है। चित्रकूट धाम से पधारे पूज्य सनातन धर्म गुरु आचार्य महेंद्र मिश्र ‘मानस मणि’ जी महाराज के ओजस्वी एवं भावविभोर कर देने वाले प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री :  जय राम ठाकुर

bharat mata ad

प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे आयोजन स्थल पर अपूर्व धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण दृष्टिगोचर हो रहा है। कथा के क्रम में पिछले कल भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन शिव विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

पूज्य महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के माध्यम से त्याग, समर्पण एवं पारिवारिक मूल्यों की गहन व्याख्या की। कथा पंडाल में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए।

कथा के आज के सत्र में आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का दिव्य प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा जा रहा है। राम जन्म प्रसंग के अवसर पर आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है तथा भक्तगण इस पावन क्षण के साक्षी बनने हेतु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से की गई हैं। कथा के पश्चात प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है।
आयोजक छज्जूराम–मातुराम परिवार एवं गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य एवं आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएँ तथा राम कथा के माध्यम से अपने जीवन को संस्कारवान बनाएँ।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here