Home ट्रेंडिंग राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा कैंपस...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

3
0

भावना ठाकुर,

07 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Government Industrial Training Institute) सोलन, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश में एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम्स लिमिटेड (MT Autocraft Systems Limited) द्वारा युवाओं के लिए एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

यह कैंपस इंटरव्यू दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोलन परिसर में आयोजित होगा। कंपनी को अपने परवाणू यूनिट के लिए 150 तथा बद्दी/बरोटीवाला यूनिट के लिए 50 उम्मीदवारों सहित कुल 200 आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं की आवश्यकता है।

इस कैंपस इंटरव्यू में निम्नलिखित ट्रेडों के योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं:-

  • वेल्डर (Welder)
  • फिटर (Fitter)
  • टर्नर (Turner)
  • मैकेनिकल ट्रेड
  • मोटर मैकेनिक
  • डीजल मैकेनिक
  • मशीनिस्ट (Machinist)
  • अन्य संबंधित आईटीआई एवं डिप्लोमा ट्रेड

एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम्स लिमिटेड एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपोनेंट निर्माण कंपनी है, जो मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, TAFE जॉन डियर, हुंडई सहित अन्य प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स का निर्माण करती है।

आईटीआई फ्रेशर्स के लिए वेतन एवं सुविधाएं:-

चयनित आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ₹13,170 प्रतिमाह का प्रारंभिक वेतन प्रदान किया जाएगा। अन्य अभ्यर्थियों के लिए वेतन ₹12,950 प्रतिमाह निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:-

  • नियमानुसार ओवरटाइम (OT)
  • ईएसआईसी (ESIC)
  • भविष्य निधि (PF)
  • नियमानुसार अवकाश
  • बोनस
  • उपस्थिति पुरस्कार, जहां लागू हो
  • मात्र ₹23 प्रति भोजन की दर से सब्सिडाइज्ड भोजन सुविधा

चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभ में तीन माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों के प्रदर्शन एवं कंपनी की नीति के आधार पर उन्हें कंपनी में रोजगार/नामांकन हेतु विचार किया जाएगा।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोलन की प्रधानाचार्य ई. नवीन कुमारी द्वारा सभी पात्र आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे इस सुनहरे रोजगार अवसर का लाभ उठाएं तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंपस इंटरव्यू में उपस्थित हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here