
हिमाचल समय, शिमला, 04 फरवरी ।
सोलन जिले में ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गौरव सिंह ने अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही सख्त कदम उठाए।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में श्रीराम कथा का दिव्य प्रवाह जारी

जानकारी के अनुसार, SSP ने बुधवार तड़के करीब 2 बजे परवाणु, धर्मपुर और सोलन सदर थाना क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी और चार होमगार्ड जवान ड्यूटी में लापरवाह पाए गए। देर रात नाकाबंदी में ढिलाई की शिकायतें मिल रही थीं, जिस कारण यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में कोताही मिलने पर एक हेड कांस्टेबल, एक HHC और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई।
पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर
दो सप्ताह पहले भी एक सहायक उप निरीक्षक को ड्यूटी में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया था। SSP गौरव सिंह ने साफ कहा कि पुलिस ड्यूटी में कोताही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धर्मपुर और परवाणु थाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैं, जहां सुरक्षा में छोटी गलती भी गंभीर परिणाम ला सकती है।
यह कार्रवाई पूरे जिले में पुलिस महकमे के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है। SSP गौरव सिंह ने बताया कि निरीक्षण जानबूझकर रात 2 बजे किया गया ताकि ड्यूटी की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। उनकी यह कार्रवाई अनुशासन और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया कदम







