
देश दीपकदेश दीपक दामेश। हिमाचल समय, सोलन, 01 फरवरी ।
सोलन जिले के सोलन–सपाटू मार्ग पर देवठी के पास आज तड़के एक बेहद दुखद प्राकृतिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 3:45 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही
सगनेहड़ के कमला समूह की महिलाएं भी दे रही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय भेड़ पालक बारिश से बचाव के लिए टेंट लगाने की तैयारी कर रहे थे।

तभी अचानक बिजली गिरी। सौभाग्य से मौके पर मौजूद भेड़ पालक बुद्धि सिंह, कुलदीप नेगी और विनोद नेगी सुरक्षित बच गए।
इस हादसे से किन्नौर जिले के भाबा क्षेत्र के रहने वाले विशाल नेगी, विनय सिंह, कृष्ण भगत और विनोद कुमार चौरा को भारी नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि उनके पास कुल लगभग 650 भेड़-बकरियां थीं, जिनमें से 55 से अधिक की जान चली गई है।
केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण
घटना के बाद प्रभावित भेड़ पालकों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल राहत एवं मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इस नुकसान से वे गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए हैं।
स्थानीय स्तर पर प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है।







