Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन...

मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

37
0
Manali vikas pariyojna
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 63.56 करोड़ रुपये की 8

हिमाचल समय, शिमला, 20 जनवरी ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य तथा नाबार्ड के तहत 13 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बबेली जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य का उद्घाटन किया।

उन्हांेने 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी जी.आई.एस. विद्युत सब-स्टेशन आईबैक्स चौक मनाली, 15 करोड़ रुपये की लागत से रांगडी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण, 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रांगड़ी

फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड में क्यूए एवं क्यूसी विभाग के पदों के लिए 21 जनवरी को साक्षात्कार

तथा बटाहर क्षेत्र के लिए ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण निवारण उपाय कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से कलाथ में हॉट वाटर स्नान सुविधा के कार्य तथा 2 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत संसाधन कंेद्र, बाशिंग, कुल्लू का शिलान्यास भी किया।  

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here